अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के 40वें स्थापना दिवस पर सदस्यता अभियान का आयोजन

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के 40 वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्वराज आश्रम हल्द्वानी में एक विशेष सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व जया कर्नाटक ने किया, जिसमें लगभग 200 महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जया कर्नाटक ने इस मौके पर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा और प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रॉतेला के नेतृत्व में पूरे देश में महिलाओं को कांग्रेस की जनहित नीतियों से अवगत कराने और उन्हें समाज में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का काम किया जा रहा है।यह सदस्यता अभियान उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं कांग्रेस से जुड़ सकें।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, शहर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, उत्तराखंड महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष जया कर्नाटक, शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस मधु सांगुड़ी, निवर्तमान पार्षद राधा आर्या, विमला सांगुड़ी, राजो टण्डन, शशि आर्या, मुन्नी दिवाकर, रजनी, सुनीता टम्टा, निर्मला जोशी, चम्पा चिलवाल, सविता गुरूरानी, गीता बहुगुना, रमा शर्मा, भगवती जोशी और शारदा बमेंठा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement