उत्तराखंड हल्द्वानी: भवन कर लिए जाने की मांग, मेयर गजराज बिष्ट को सौंपा ज्ञापन

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी। दमुवाढूंगा क्षेत्र के तीनो वार्डो 35,36और 37 में भवन कर लगाए जाने को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मेयर गजराज सिंह बिष्ट को प्रस्ताव पत्र सौंपा। मंगलवार को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि वार्डों में भवन कर लगने से क्षेत्रवासी अनेक प्रकार की सुविधाओ से लाभान्वित होंगे। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि महापौर हल्द्वानी ने आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को शामिल कर भवन कर लगाए जाने के सम्बंध में चर्चा किए जाने की बात कही है ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रधान महेश जोशी,विजय कुमार(पप्पू प्रधान),हृदयेश कुमार,कैलाश चन्द्र,पन राम,भुवन आर्य,भरत वलदिया,पंकज अधिकारी,गोधन बिष्ट,दीपक कुमार समेत बहुत से क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement