दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
दिल्ली में छात्रों के समर्थन में आयोजित शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुए कथित अभद्र व्यवहार एवं गिरफ्तारी के विरोध में आज महानगर कांग्रेस कमेटी, हल्द्वानी द्वारा स्वराज आश्रम में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की कथित दमनकारी नीतियों के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और उसे बलपूर्वक दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान की भावना के विपरीत है। वक्ताओं ने कहा कि छात्रों और युवाओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज़ को दबाना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी, हल्द्वानी के अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा, “देश का युवा आज शिक्षा, रोजगार और अपने भविष्य से जुड़े सवालों का जवाब मांग रहा है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है। छात्रों के समर्थन में खड़े लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ किया गया कथित अभद्र व्यवहार एवं गिरफ्तारी लोकतंत्र पर सीधा हमला है। कांग्रेस पार्टी अन्याय, दमन और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन के विरुद्ध सदैव संघर्ष करती रहेगी तथा युवाओं की आवाज़ को हर मंच पर बुलंद करेगी महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मधु सांगूड़ी ने कहा, “देश का युवा अपने भविष्य, शिक्षा और रोजगार को लेकर संघर्ष कर रहा है। ऐसे समय में उसकी आवाज़ उठाने वालों के साथ इस प्रकार का व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। कांग्रेस छात्र-युवा शक्ति के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री हेमन्त बगड़वाल ने कहा, “लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करना और शांतिपूर्ण विरोध करना संविधान प्रदत्त अधिकार है। छात्रों के समर्थन में आवाज़ उठाने वाले नेताओं की गिरफ्तारी सरकार की असहिष्णुता को दर्शाती है। भाजपा सरकार को दमन का मार्ग छोड़कर युवाओं के भविष्य और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से कार्य करना चाहिए। कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपना संघर्ष निरंतर जारी रखेगी।धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमन्त बगड़वाल, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, संजू पाना, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, राजो टंडन, रेनू तोमर, मंजू पांडे, पार्षद धर्मवीर, गोविंद बगड़वाल, हेमन्त साहू, एडवोकेट कोमल जायसवाल, राजेन्द्र उपाध्याय, त्रिलोक बनोली, संजू उप्रेती, दीपक साह, कमल मेहता, एडवोकेट रंजीत डसीला, लाल सिंह पंवार, संजय जोशी, जीवन बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, शंकर कोहली, जग्गू बगड़वाल, शाद अली, अमित रावत, देवेंद्र मेहरा, गणेश टम्टा, एडवोकेट मनोहर सांगूड़ी, संदीप बिनवाल, एडवोकेट बंटू रहमान, उदित करायत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








