हल्द्वानी : गौला नदी में खनन चुगान शुरू, आज खुले गोरापड़ाव, आंवला चौकी, राजपुरा और शीशमहल गेट

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

 

हल्द्वानी : गौला नदी में खनन चुगान शुरू, आज खुले गोरापड़ाव, आंवला चौकी, राजपुरा और शीशमहल गेट

हल्द्वानी : रविवार को वन विभाग के आला अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने गौला नदी के गोरा पड़ाव गेट से खनन चुगान सत्र की शुरुआत की है। इसी के साथ गोला नदी के 11 गेटों में से गोरापड़ाव, आवाला चौकी, राजपुरा और शीश महल गेट आज से शुरू कर दिए गए हैं। और एक सप्ताह के भीतर अन्य निकासी गेटों को भी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जी एस. पांडे – प्रबन्ध निदेशक उत्तराखण्ड वन विकास निगम देहरादून, धीरज पाण्डे – मुख्य संरक्षक कुमाऊं, डीएफओ हिमांशु बागड़ी, SDM हल्द्वानी परितोष वर्मा, SDM लालकुआं तुषार सैनी सही अन्य अधिकारियों ने इस साल के खनन सत्र की शुरुआत की।गौरतलब है कि गौला नदी के 11 गेटों में हजारों वाहन पंजीकृत है और 10 हजारों मजदूरों को यहां रोजगार मिलता है। एक प्रकार से यह नदी हल्द्वानी सहित कुमाऊं का आर्थिक चक्र भी चलती है। वैसे गौला नदी को नवंबर में खुल जाना था लेकिन इस बार विलंब से जनवरी के प्रथम सप्ताह में खनन कार्य शुरू हो रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement