सोशल मीडिया पर बदतमीजी पड़ी भारी, फेसबुक लाइव करने वाला हल्द्वानी का युवक गिरफ्तार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में सोशल मीडिया पर महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वाले युवक के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई की है। फेसबुक लाइव के दौरान वाहन चलाते हुए गाली-गलौच और राह चलती महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने मामले को गंभीरता से लिया और महिला सुरक्षा के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही कोतवाली पुलिस ने प्रोफाइल संचालक रक्षित शर्मा पुत्र ललित शर्मा, निवासी दमुवाढूगा के खिलाफ एफआईआर संख्या 4/26 धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।पुलिस ने आरोपी को धारा 172 बीएनएस के अंतर्गत हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है इस कार्रवाई के बाद एसएसपी नैनीताल ने साफ संदेश दिया है कि जनपद पुलिस महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सोशल मीडिया या सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के खिलाफ अश्लील भाषा, आपत्तिजनक टिप्पणी या अभद्र आचरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई तय है।नैनीताल पुलिस की इस सख्ती से सोशल मीडिया पर गलत हरकत करने वालों में हड़कंप देखा जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement