हल्द्वानी: महिला शौचालयों को लेकर नगर आयुक्त ने दिए यह निर्देश,अतिक्रमण पर भी हुई कार्रवाई

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: नगर निगम द्वारा शहर में सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम उठाए जा रहे हैं। सोमवार को नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने नगर निगम की टीम के साथ दुर्गा सिटी सेंटर के पास सार्वजनिक शौचालय के लिए स्थान का चयन किया, जहाँ निर्माण कार्य कल से प्रारंभ कर दिया जाएगा महिलाओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मीरा मार्ग एवं बाजार क्षेत्र में शौचालयों की कमी को लेकर नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने एक सप्ताह के भीतर दोनों स्थानों पर शौचालय प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बेस अस्पताल के पास पिंक शौचालय का निरीक्षण भी किया गया, जिसे 15 दिनों में पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा नगर आयुक्त ने साफ किया कि शहर में सार्वजनिक सुविधाओं के विकास में किसी भी प्रकार की अड़चन बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी क्रम में मीरा मार्ग में सड़क पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। शहरवासियों ने निगम की इस पहल की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा नगर निगम ने आगामी बरसात को देखते हुए नाला सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement