हल्द्वानी: विधायक अरविंद पांडे के वायरल पत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस पर दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा ने किया पलटवार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

भाजपा विधायक अरविंद पांडे के नाम से सोशल मीडिया पर एक कथित पत्र वायरल होने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इस पत्र में विधायक द्वारा भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पर अनदेखी के आरोप लगाए जाने की बात कही जा रही है मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि पत्र सही है तो यह सरकार के अंदरूनी हालात को दर्शाता है वहीं, कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए उत्तराखंड जलागम परिषद के उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा ने कहा कि आज के दौर में एआई जनरेटेड फोटो, वीडियो और पत्र आसानी से वायरल हो जाते हैं, इसलिए इसकी सत्यता की जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कोई वास्तविक पत्र होता तो पार्टी संगठन जरूर संज्ञान लेता कोरंगा ने यह भी कहा कि इस पूरे मामले पर खुद अरविंद पांडे ही स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और धामी के नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास कर रहा है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और जनता का समर्थन उनके साथ है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement