नैनीताल : सपना पंत ने दी पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

कुमाऊं विश्वविद्यालय डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में बुधवार को सपना पंत ने अपनी पी एचडी की अंतिम मौखिक ऑनलाइन माध्यम से दी। मौखिक परीक्षा में गरकोटी जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय विशेषज्ञ प्रो. सतीश चंद्र व विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी रहें। सपना ने ब्रायोफिटिक एक्सप्लोरेशन ऐंड कंजर्वेशन ऑफ रेयर हेपेटिक्स इन एंड अराउंडव मुक्तेश्वर एरिया ऑफ डिस्ट्रिक्ट नैनीताल विषय पर कार्य किया गया। सपना ने प्रो. ललित तिवारी, महिला कॉलेज के प्रो.एसडी तिवारी एवं डॉ.प्राची जोशी के निर्देशन में शोध कार्य किया। ब्रायोफाइट्स के संरक्षण पर जोर दिया। सपना पंत ने लिंगधर खुर्पाताल में वन विभाग के मॉस गार्डन में प्रो.एसडी तिवारी के नेतृत्व में उसके निर्माण पर कार्य किया। इस अवसर पर डॉ. किरण बरगली ,डॉ सुषमा टम्टा ,डॉ नीलू लोदियाल , प्रो. अनिल बिष्ट ,डॉ. कपिल खुलबे ,डॉ हर्ष चौहान ,डॉ.नवीन पांडे ,डॉ.प्रभा पंत ,डॉ.हिमानी कार्की ,डॉ.हेम जोशी समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement