हल्द्वानी: महिला, युवती ने खाया जहरीला पदार्थ थमी सांसे

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी- महिला, युवती ने जहर खाकर जान दे दी। परिजन आनन फानन में उनको लेकर अस्पताल पहुंचे जहां दोनों ने दम तोड दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं पुलिस के अनुसार कालाढूंगी थाना क्षेत्र के कमोला गांव निवासी एक महिला ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। उसे मंगलवार देर रात एसटीएच रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक महिला पूजा गौड़ (30) ने घरेलू परेशानी के चलते जहर खा लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया। बताया कि हाल ही में उसका विवाह हुआ था। ऐसे में मजिस्ट्रेट ने पोस्टमार्टम हाउस पर परिवार वालों के बयान भी दर्ज किए।वहीं दूसरी तरफ बिंदुखत्ता निवासी युवती की मौत सल्फास खाने की वजह से हो गई। पुलिस के अनुसार शास्त्री नगर बिंदुखत्ता निवासी हेमा सिजवाली (31) मानसिक रूप से परेशान थी और उसकी दवा भी चल रही थी। बताया कि उसने तीन दिन पहले घर में रखी बीमारी की गोलियां खाई। इसके पास ही सल्फास का डिब्बा रखा था जिसकी गोली निकालकर पानी में घोला और पी लिया। जब हालत बिगड़ी तो अस्पताल लाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement