हल्द्वानी में नवरात्रि के अवसर पर शहर में सांस्कृतिक आयोजनों की धूम जगह-जगह देखने को मिली

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में नवरात्रि के अवसर पर शहर में सांस्कृतिक आयोजनों की धूम जगह-जगह रही। गरबाग्रोव की ओर से रुचि सिंह और निशा धामी के संयोजन में भव्य डांडिया नाइट 2025 का आयोजन हुआ संगम मैरिज हाल कमालुआगाजा रोड में महिलाओं ने गरबा और डांडिया की सुरमई धुनों में थिरकते हुए नजर आए कार्यक्रम का शुभारंभ कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत वह डांस& लेडीज फिटनेस सेंटर की संचालिका रूचि सिंह के द्वारा किया गया रूचि सिंह ने बताया कि पारंपरिक रंग-बिरंगे परिधानों में सजे-धजे प्रतिभागी गरबा और डांडिया की ताल पर थिरकते हुए नजर आएं। इस खास कार्यक्रम में लाइव डीजे म्यूजिक और डांस की विशेष व्यवस्था की गई थी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी बांटे गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर नवरात्रि की गरिमा और उत्साह का आनंद ले सकें इस महोत्सव में परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिला रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं और युवतियां गरबा की ताल पर थिरक उठीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement