दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने दो मामलों का खुलासा किया। जिसमें लालकुआं के बिंदुखता क्षेत्र से हुई घर में चोरी और टांडा क्षेत्र में कुल्हाड़ी से युवक की हुई हत्या के मामले में खुलासा किया। एसपी सिटी ने बताया कि लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के बहेड़ी के रहने वाले एक शातिर चोर ने एक घर में 11 तोला सोना और नगदी चुरा ली थी जब सीसीटीवी सहित अन्य विकल्प से पुलिस ने जांच की तो शातिर चोर पकड़ा गया जिसके पास से 30 तोला सोना जिसकी कीमत 35 लख रुपए है बरामद की गई साथ ही अपराधी भानु प्रताप बहेड़ी का रहने वाला है जिस पर इससे पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी ने दो अन्य मामलों में अपराध कबूला है।
वहीं दूसरी तरफ एक दिन पूर्व हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के टांडा क्षेत्र में 50 वर्षीय मेवा लाल की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी जिसमें पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए मृतक मेवा लाल के साथी तिवारी सेन निवासी दिनेशपुर रूद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही उसकी निशान देही पर कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है पुलिस ने बताया कि दोनों एक ही झोपड़ी में रहते थे और देर रात शराब पीकर आपस में विवाद हुआ जिसमें तिवारी सेन ने कुल्हाड़ी से अपने साथी की हत्या कर दी।



