हल्द्वानी के होटल में सनसनी: बाथरूम में नग्न अवस्था में मिला यूपी के युवक का शव, कमरे से आ रही थीं चिल्लाने की आवाजें

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के मुखानी स्थित हनुमान मंदिर के पास एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कमरे के बाथरूम में युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

रात में कमरे से आ रही थीं चीखें, मास्टर की से खुला दरवाजा

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 9 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि ‘होटल नंदी’ में एक व्यक्ति मृत पड़ा है। होटल के मालिक सुशील जायसवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का रहने वाला 30 वर्षीय लाल साहब पटेल शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे होटल आया था रात करीब 8:30 बजे अचानक उसके कमरे से जोर-जोर से चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। होटल कर्मियों ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका होने पर कर्मियों ने दूसरी चाबी (मास्टर की) से दरवाजा खोला। अंदर का नजारा देख सबके होश उड़ गए; युवक बाथरूम के फर्श पर नग्न अवस्था में मृत पड़ा था।

कमरे में फैली थी उल्टी, पुलिस ने होटल का कमरा किया सील

अमित कुमार, सीओ सिटी हल्द्वानी ने बताया की

कमरे और बाथरूम में चारों तरफ उल्टी फैली हुई थी। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल के कमरे को सील कर दिया है और चाबी अपने कब्जे में ले ली है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

परिजनों के आने का इंतजार, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। युवक उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड के हल्द्वानी किस सिलसिले में आया था और होटल के कमरे में ऐसा क्या हुआ कि उसकी जान चली गई, इन तमाम कल्पितों पर से पर्दा परिजनों के पहुंचने के बाद ही उठ सकेगा। फिलहाल पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement