हल्द्वानी : ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत पुलिस ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन,एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत इन सभी ने किया रक्तदान

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

एसएसपी नैनीताल के नेतृत्व में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 अभियान के अन्तर्गत आज दिनॉक- 05.03.2025 को कोतवाली हल्द्वानी परिसर के सभागार में सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय टीम के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजनकिया गया नशे के खिलाफ जन जागरूकता फैलाना और रक्तदान के प्रति समाज में एक सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से उक्त शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें एसएसपी ने सर्वप्रथम रक्तदान कर नशे के खिलाफ संघर्ष की शुरुआत की और एक महत्वपूर्ण संदेश दिया एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने कहा रक्तदान से जीवन बचता है, और नशे से दूर रहकर हम अपने जीवन और समाज को बेहतर बना सकते हैं। रक्तदान करें, नशे से बचें और दूसरों के जीवन को संजीवनी दें।

इस प्रयास से हम न केवल अपने जीवन को बचाते हैं, बल्कि एक स्वस्थ और खुशहाल समाज की ओर कदम बढ़ाते हैं।

*शिविर में* पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ0 जगदीश चन्द्र, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी, निरीक्षक एलआईयू श्री जीतेन्द्र उप्रेती, निरीक्षक एसआईयू श्री विजय प्रसाद, थानाध्यक्ष तल्लीताल श्री रमेश बोहरा, चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव श्री दिनेश जोशी, चौकी प्रभारी राजपुरा श्री नरेन्द्र कुमार, उ0नि0 मनोज कुमार एलआईयू, 36 अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ 14 समाजसेवी, भू0पू0सैनिक, स्थानीय नागरिक, पत्रकारों ने भी रक्तदान कर इस अभियान का समर्थन किया।

*शिविर के दौरान सभी रक्तदाताओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित* किया गया।

समापन के दौरान *डॉ0 स्मिता धर्मसक्तू द्वारा एसएसपी नैनीताल श्री मीणा को सम्मान चिन्ह भेंट* किया गया। शिविर में डॉ0 स्मिता धर्मसक्तू, काउन्सलर श्रीमती सरिता रावत, नर्सिग ऑफिसर श्री पुष्कर जीना, प्रयोगशाला प्रति0 श्री दीपक पाण्डे, श्री सुरेश पाठक, श्री वेद प्रकाश मौजूद रहे।

*एसएसपी नैनीताल की यह पहल एक प्रेरणा है, जो नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और रक्तदान के महत्व को समझने के लिए हर व्यक्ति को प्रेरित करेगी।*

Advertisement
Advertisement
Advertisement