बड़ी दाढ़ी, भगवा कपड़े…पुलिस से बचने के लिए गैंगस्टर ने लगाया गजब का दिमाग, एक चूक से हुआ गिरफ्तार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को साधु का वेष पुलिस की नजर से नहीं बचा सका। पुलिस ने करीब 18 साल से बांछित गैंगस्टर के आरोपी को सूचना पर गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेजा है।कासगंज के अमांपुर क्षेत्र का मामला है गांव अर्जुनपुर कदीम निवासी अरविंद नागा 2007 में अमांपुर थाने से गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के काफी प्रयास किए। लेकिन पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिली। वह पुलिस से बचने के लिए गांव में साधु के वेष में आता-जाता रहता था। पुलिस ने आरोपी कि गिरफ्तारी के लिए उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। 13 जनवरी को न्यायालय ने उसे भगोड़ा घोषित करने के बाद उसका गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया।मंगलवार को उसके गांव में होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने रात में राजेपुर तिराहे के समीप ठेका के पास पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष चंचल सिरोही ने बताया कि आरोपी कई साल से साधु के वेष बनाकर गांव में आता-जाता रहता था। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद उसे जेल भेजा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement