हल्द्वानी : बनभूलपुरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,8 CHC सेंटर कराए गए बंद

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

बनभूलपुरा में CHC सेंटर चैकिंग अभियान, 08 सेंटर करवाये बंद, बनभूलपुरा क्षेत्र में CHC सेंटर में आमनागरिकों की सुरक्षा व सेवा की गुणवत्ता को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रकाश चंद्र, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में, श्री नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी व सुमित पांडेय क्षेत्राधिकारी रामनगर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील कुमार के निर्देशन में *05 टीमों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में सघन अभियान* चलाया गया। इस अभियान के दौरान *कुल 19 सेंटरों की चेकिंग* की गई। जिसमें *अनियमितताएँ पाए जाने पर 08 सेंटरों को तत्काल बंद* कर दिया गया।*जांच के दौरान निम्न कमियाँ प्रमुख रूप से पाई गईं:*✔ रजिस्टर मेंटेन नहीं किया गया।✔ रेट लिस्ट उपलब्ध नहीं थी।✔ CCTV कैमरा नहीं लगा था।✔ संचालकों की शैक्षिक योग्यता का प्रमाण उपलब्ध नहीं था।*सघन जांच अभियान के अंतर्गत अनियमितता पाए जाने पर निम्न सेंटर बन्द करवाये गए।1. सब्बू CHC सेंटर, छोटी रोड बनभूलपुरा2. सोल्यूशन पॉइंट, ढोकर बनभूलपुरा3. साइबर प्लेनेट, छोटी रोड बनभूलपुरा4. ग्राहक सेवा केंद्र, उत्तर उजाला बनभूलपुरा5. नसीम CHC सेंटर, बड़ी मस्जिद के पास बनभूलपुरा6. डिजिटल स्टेशन CHC सेंटर, नूरी मस्जिद के पास बनभूलपुरा7. अंसारी डिजिटल सेवा केंद्र, लाइन नंबर-16 बनभूलपुरा8. देवभूमि जन सेवा केंद्र, लाइन नंबर-16 बनभूलपुरा सभी टीमों ने नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जांच की तथा लोगों की सुरक्षा व सेवा की गुणवत्ता को प्राथमिकता दी। अनियमितताएँ पाए जाने पर सेंटरों को बंद कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस विभाग जनहित में आवश्यक कदम उठाते हुए सेवा केंद्रों की पारदर्शिता, सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ कर रहा है।*जनता से अपील-*✔ सेवा केंद्रों में पारदर्शिता बनाए रखें।✔ अनियमितताओं की सूचना तुरंत पुलिस को दें।✔ नियमों का पालन करें और सुरक्षित सेवाओं को बढ़ावा दें।मीडिया सैलजनपद नैनीताल

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement