उत्तराखंड पुलिस में 32 दरोगाओं का प्रमोशन, भगवान महर और चेतन रावत समेत बने इंस्पेक्टर

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून: लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड पुलिस के 32 दरोगाओं को इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन मिला है। ये सभी अधिकारी 2008 बैच के हैं और पुलिस के विभिन्न विंग्स में तैनात थे। प्रमोशन पाने वालों में 27 दरोगा सिविल पुलिस से हैं, जबकि 5 दरोगा इंटेलिजेंस विंग से संबंधित हैं चंपावत जिले में तैनात सीनियर दरोगा चेतन रावत और हरिद्वार जनपद में तैनात भगवान महर भी प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बन गए हैं। उनके कंधों पर स्टार लगाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने उन्हें सम्मानित किया कर्तव्यनिष्ठा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने का संकल्प प्रमोशन के बाद दोनों अधिकारियों ने कहा कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। उन्होंने समाज में बढ़ते नशे और साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता जताई है।उत्तराखंड पुलिस में इन प्रमोशनों को लेकर अन्य अधिकारियों में भी उत्साह है। प्रमोशन से विभाग में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement