हल्द्वानी नगर निगम चुनाव: वार्डों में जनसंपर्क तेज़, प्रत्याशी मांग रहे समर्थन

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी काठगोदाम के चुनाव 2025 को लेकर वार्ड स्तर पर प्रचार चरम पर पहुंच गया है। प्रत्याशी जनता से सीधा संवाद कर समर्थन जुटाने में जुटे हैं। वार्ड नंबर 37 से भाजपा पार्षद पद प्रत्याशी विद्या देवी ने अपने क्षेत्र हल्दीखाल में जन मिलन कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं से संपर्क साधा। उन्होंने महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से समर्थन मांगते हुए “विकास का विश्वास – भाजपा के साथ” का संकल्प दोहराया। विद्या देवी ने कहा कि हल्द्वानी के विकास के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता और सरकार की नीतियों का लाभ जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। क्षेत्र में उन्हें मातृशक्ति और वरिष्ठ नागरिकों का भरपूर आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता भाजपा पर अपना विश्वास कायम रखेगी और आगामी चुनाव में पुनः कमल का फूल खिलाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement