अवैध शराब बिक्री पर छापा, बेटी बचाओ अभियान के तहत हुई कार्रवाई

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी

 

हल्द्वानी। जिलाधिकारी के निर्देश पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संवेदीकरण कार्यशाला के तहत संवेदनशील स्थलों के निरीक्षण के दौरान प्रशासन की टीम ने लामाचौड़ चौराहे के पास बड़ी कार्रवाई की। निरीक्षण में अवैध कच्ची शराब की खुलेआम बिक्री का मामला सामने आया, जिस पर मौके पर ही आबकारी टीम को बुलाकर विधिक कार्रवाई की गई। डिप्टी कलेक्टर ऋचा सिंह और बाल विकास परियोजना अधिकारी शिल्पा जोशी के नेतृत्व में टीम ने संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान लामाचौड़ क्षेत्र में कच्चे मकानों में दिनदहाड़े अवैध कच्ची शराब बिकती पाई गई। टीम ने तत्काल हस्तक्षेप कर शराब बिक्री को रुकवाया और आबकारी विभाग को मौके पर बुलाकर कार्रवाई सुनिश्चित कराई। अभियान के तहत किए गए इस निरीक्षण का उद्देश्य बालिकाओं की सुरक्षा और संवेदनशील स्थानों की पहचान कर उन पर कार्रवाई करना है। अधिकारियों ने कहा कि “ऐसे क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जाएगी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement