दर्दनाक हादसा: बोलेरो की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की गई जान

दीपक अधिकारी

 

हरिद्वार। बहादराबाद में बीएचईएल तिराहे के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। ग्राम प्रधान बहादराबाद द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार, एक बोलेरो पिकअप ने वात्सल्य वाटिका के सामने एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (नंबर UK08BA2447) को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार ओमकार पुत्र बबलू, निवासी बदरीशपुरम कॉलोनी, जमालपुर, थाना रानीपुर के सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत इलाज के लिए जया मैक्सवेल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement