वनकर्मी पर हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई, तीसरा वन तस्कर पुलिस की गिरफ्त में

दीपक अधिकारी

 

रुद्रपुर। थाना नानकमत्ता क्षेत्र में वनकर्मी पर हुए हमले के मामले में पुलिस की तेज़ और सख्त कार्रवाई रंग लाई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर 24 घंटों के भीतर तीसरा वन तस्कर भी गिरफ्तार कर लिया गया। रनसाली वन रेंज के जंगलों में कांबिंग के दौरान बलजीत सिंह नामक तस्कर को पुलिस ने देवा नदी के किनारे से गिरफ्तार किया। इससे पहले, अमरीक सिंह और उसके बेटे चरणजीत सिंह को बीती 16 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस के अनुसार, यह मामला 15/16 अक्टूबर की रात का है, जब वन विभाग की टीम पर वन तस्करों ने फायरिंग की थी, जिसमें एक वन आरक्षी घायल हो गया था। सूचना मिलने पर वन विभाग ने नानकमत्ता थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कराया और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों की तलाश शुरू की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement