हल्द्वानी : ठंड और शीतलहर से बचाव के लिए नगर आयुक्त ऋचा सिंह का राहत अभियान जारी

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप के मद्देनजर नगर निगम ने जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने आज मुखानी चौराहे पर ठंड से ठिठुरते बुजुर्ग को कम्बल वितरित किया और उनके लिए भोजन की व्यवस्था की उसके अलावा अन्य कई जगहों पर भी उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल बाटे।नगर निगम ने प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की है। ऋचा सिंह ने अलाव व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए इसे संतोषजनक पाया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ठंड और शीतलहर के दौरान कोई भी जरूरतमंद असुविधा का सामना न करे।रैन बसेरों में रुकने वाले लोगों के लिए भोजन, बिस्तर और गर्म कपड़ों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही, नगर निगम की टीमें 24 घंटे काम कर रही हैं ताकि बाहर से आने वाले राहगीरों और स्थानीय जरूरतमंद लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।नगर निगम द्वारा अलाव और रैन बसेरों की व्यवस्थाओं की नियमित जांच की जा रही है। इस पहल ने समाज के कमजोर वर्गों के प्रति नगर निगम की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को एक नई पहचान दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *