(दुःखद खबर) मां की मौत की खबर पर घर लौट रहे बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत, पूरे क्षेत्र में मातम

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड के हरिद्वार में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां मां-बेटे की अलग-अलग मौत हो गई है। जहां एक ओर मां लंबी बीमारी के चलते गुजर गई है। वहीं, मां की मौत की सूचना पर घर लौट रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है, घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। घटना पथरी थाना क्षेत्र की गुर्जर बस्ती की है। जहां बृहस्पतिवार की सुबह वहीदा (70) पत्नी हमीद की बीमारी के से मौत हो गई, मृतक महिला का बेटा ड्राइवर था और वह चारधाम यात्रा में यात्रियों को छोड़ने के लिए टेंपो ट्रैवलर लेकर गया हुआ था, जैसे ही उसे अपनी मां की मौत की सूचना मिली। वह तुरंत यात्रियों को छोड़कर घर के लिए निकल गया।इस दौरान केदारनाथ हाईवे पर डोलिया देवी के पास पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित होकर सीधा खाई में जा गिरा। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। रेस्क्यू टीम ने शव को खाई में से बाहर निकाला। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement