हल्द्वानी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल द्वारा पत्रकारिता दिवस पर आयोजित की गई गोष्ठी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर आज श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल द्वारा हल्द्वानी नगर निगम सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शहर के वरिष्ठ प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया, प्रिंट मीडिया की तरफ से नवीन सक्सेना अमर उजाला, गोविंद बिष्ट दैनिक जागरण,दीप बिष्ट बाबा दैनिक जागरण, राजेश श्रीवास्तव अमृत विचार, दीपक अधिकारी खबर फास्ट न्यूज़, दिनेश पांडे भारत समाचार न्यूज़, तारा जोशी पंजाब केसरी, खालिद हिंदुस्तान , विनोद कुमार कशिश न्यूज़ , निशा उप्रेती सम्मित कई अन्य वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया, जिला अध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट और नगर अध्यक्ष योगेश शर्मा प्रदेश सचिव विजय पाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शेर अफगान के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कई पत्रकार साथी मौजूद रहे जहां पर वर्तमान हालातो में किस तरह से पत्रकार संघर्ष कर रहे हैं और उनके सामने क्या चुनौतियां हैं। इसको लेकर चर्चा की गई। वहीं हल्द्वानी महानगर के कोषाध्यक्ष बनाए गए विनोद कुमार को भी सम्मानित किए गए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement