सोमेश्वरः (बड़ी खबर)-घुड़दौड़ा में भूस्खलन से दहशत, बाल-बाल मचा परिवार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

सोमेश्वर। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र के घुड़दौड़ा गांव में देर रात भारी बारिश ने तबाही मचा दी। लगातार हो रही वर्षा के बीच अचानक हुए भूस्खलन से खेत-खलिहान बह गए। इस घटना से ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमंत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात लगातार बारिश हो रही थी। इस बीच अचानक बिजली चमकने के बाद एक ही जगह पर तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ ही पलों में मलबा और पानी खेतों को बहाकर ले गया। गनीमत रही कि भूस्खलन घर के आगे थोड़ी दूरी पर हुआ, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।ग्रामीणों ने बताया कि गांव की बुजुर्ग महिला भागुली देवी अपने परिवार के साथ घर में सो रही थीं। तभी शोर-शराबे और अफरा-तफरी के बीच उनके पड़ोसियों ने फोन कर उन्हें सतर्क किया। ग्रामीणों ने उन्हें घर में न रुकने की सलाह दी। समय रहते जानकारी मिलने पर पूरा परिवार सुरक्षित बाहर आ गया।भारी बारिश से खेत और खलिहानों को नुकसान पहुंचा है। कई जगह मलबा जमा हो गया है, जिससे खेती योग्य भूमि बर्बाद हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश से डर और दहशत का माहौल है। रातभर लोग जागते रहे। फिलहाल क्षेत्र में बरसात जारी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र सर्वे कराया जाए और पीड़ित परिवारों को राहत उपलब्ध कराई जाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement