हल्द्वानी : विधायक निधि से पूर्ण कार्यों का शीघ्र करे लोकार्पण: सुमित हृदयेश

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुमित हृदयेश ने आज अपने आवास पर लोक निर्माण विभाग (PWD), सिंचाई विभाग, कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN), मंडी परिषद एवं जल संस्थान के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे तथा पूर्ण हो चुके विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।विधायक श्री सुमित हृदयेश ने वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 में उनकी विधायक निधि से पूर्ण हुए कार्यों का शीघ्र लोकार्पण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही क्षेत्र में सड़कों की स्थिति, विद्युत एवं जल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था तथा अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए, ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।श्री सुमित हृदयेश ने कहा कि जनसेवा और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement