हल्द्वानी: पुलिस कस्टडी से संदिग्ध फरार, SOG टीम तलाश में जुटी

दीपक अधिकारी 

हल्द्वानी 

हल्द्वानी: आरटीओ चौकी में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां पुलिस कस्टडी में लाए गए एक संदिग्ध के फरार होने से विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस और एसओजी की टीमें संदिग्ध की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही हैं। बताया जा रहा है कि फरार संदिग्ध का नाम प्रेम पाल है, जिसे पुलिस ने नेपाल बॉर्डर क्षेत्र से हिरासत में लिया था। प्रेम पाल का संबंध कुछ महीने पहले हल्द्वानी एक बड़े व्यापारी के घर हुई चोरी के गिरोह से बताया जा रहा है पुलिस ने संदिग्ध को पूछताछ के लिए आरटीओ चौकी लाई थी। इसी दौरान उसने टॉयलेट जाने की अनुमति मांगी और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस का दावा है कि संदिग्ध की हरकतों पर नजर रखी जा रही थी, लेकिन वह सुरक्षा को चकमा देकर भागने में सफल रहा संदिग्ध के फरार होने के बाद से पुलिस और एसओजी की टीमों ने क्षेत्र में जगह-जगह चेकिंग अभियान तेज कर दिया है सीमावर्ती इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि वह राज्य से बाहर न जा सके संदिग्ध के कस्टडी से फरार होने की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उच्च अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement