नैनीताल में कराटे का दम, 147 बच्चों ने दिखाया हुनर

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल जिले में आज कराटे प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहां 147 बच्चों ने डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लिया कराटे एसोसिएशन ऑफ नैनीताल द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में धानाचूली, लग्नेश्वर, भीमताल, कालाढूंगी, हल्द्वानी, सुंदरखान, पीएम कसियालेख और मुक्तेश्वर समेत कई क्षेत्रों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने हुनर और अनुशासन का बेहतरीन प्रदर्शन किया टेक्निकल डायरेक्टर वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 8 से 10 मई तक देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ललित जोशी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।जिले में इस तरह के आयोजनों से जहां बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है, वहीं उन्हें आगे बढ़ने की नई प्रेरणा भी मिलती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement