दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी में UGC के इक्विटी नियमों को रद्द करने और SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग को रोकने की मांग को लेकर बुधवार को हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में समस्त स्वर्ण समाज की ओर से विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने सरकार से संबंधित प्रावधानों पर पुनर्विचार करने और समाज की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्वर्ण समाज के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और कहा कि किसी भी कानून या नियम का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए प्रदर्शन के बाद स्वर्ण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में UGC के इक्विटी नियमों को रद्द करने तथा SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने सहित आरक्षण को आर्थिक आधार पर करने की मांग को लेकर एवं विभिन्न मांगें उठाई गईं। कार्यक्रम संयोजक विशाल शर्मा ने बताया कि सरकार अगर हमारी मांगे नहीं मानती हैं तो स्वर्ण समाज आज़ादी की क्रांति के बाद सबसे बड़ा आंदोलन करेगी। विशाल शर्मा ने बताया शाम्भवी पीठाधीशवर स्वामी आनंद स्वरूप द्वारा जंतर मंतर पर हुए आंदोलन में युवाओं के लिए सुरक्षा कवच के रूप में कार्य कर रहे हैं। हाईकोर्ट में स्वामी जी के द्वारा याचिका दायर की गई है, जिसमें शांतिपूर्ण प्रदर्शन को लेकर जंतर मंतर में परमिशन मांगी गई है युवाओं के ऊपर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया जिसमें कई 500 युवा घायल थे सरकार गलत नीतियों का विरोध प्रदर्शन करने आए अगर सरकार ने पुनः जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण धरने की परमिशन नहीं दी तो देश में एक नई क्रांति होगी हल्द्वानी में आज तमाम कुमाऊँ के कई शहरों से अल्मोड़ा, रामनगर, रुद्रपुर, लालकुआं आस पास के क्षेत्रों से सैकड़ों स्वर्ण अपनी बात रखने और सरकार गलत नीतियों का विरोध प्रदर्शन करने आए इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज अपने अधिकारों और मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाता रहेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से पूरे मामले पर गंभीरता से विचार कर उचित कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखने पर विचार किया जाएगा प्रदर्शन मे भुवन भट्ट संस्थापक अध्यक्ष सशक्त व्यापार मंडल, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश हरबोला , अमित चौहान, विनोद पाठक, दीपक जोशी, तरुण वानखेड़े पीयूष जोशी, पहाड़ी आर्मी संस्थापक हरीश रावत संदीप पांडे, नवीन पंत, डॉ. आशुतोष पंत, मदन मोहन जोशी, हेमचंद्र भट्ट, बालम जोशी गिरीश सत्यवाली, वैभव जोशी, मनोज बिष्ट, ज्ञानेंद्र जोशी, सीमा बत्रा, नितिन कोहली तेज सिंह सहित सैकड़ों सवर्ण समाज के लोग उपस्थित रहे







