हल्द्वानी – महिला SI को काली फिल्म उतारने पर धमकी देने वाला अभियुक्त कार सहित गिरफ्तार, जानिए कौन है यह दबंग

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशों के क्रम में, जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के अंतर्गत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस कर्मियों को धमकी देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 10.05.2026 की रात्रि को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम क्षेत्रांतर्गत गश्त और वाहन चेकिंग ड्यूटी पर तैनात थी। चेकिंग के दौरान तिकोनिया स्थित ‘कबाड़ी कबाब’ की दुकान के पास एक संदिग्ध कार जिस पर काली फिल्म लगी हुई थी, को रोका गया।वाहन के चालान की प्रक्रिया के दौरान एक कार चालक ने पुलिस कर्मियों के साथ अत्यधिक अभद्रता की। अभियुक्त द्वारा ड्यूटी पर तैनात लोकसेवकों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और ‘वर्दी उतरवा देने’ की धमकी दी गई। इसके पश्चात, अभियुक्त पुलिस के आदेशों की अवहेलना करते हुए मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।उक्त प्रकरण में ड्यूटी पर तैनात उप-निरीक्षक आरती की तहरीर के आधार पर दिनांक 11.05.2026 को कोतवाली हल्द्वानी में अभियुक्त के विरुद्ध FIR NO. 154/2026 धारा–132/221/351(2)(3)/352 BNS पंजीकृत किया गया। विजय सिंह मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी सर्विलांस और मैनुअल इंटेलीजेंस के अधार पर फरार अभियुक्त लवजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया और घटना में प्रयुक्त वाहन कार (संख्या- UK 18B 1989) को भी पुलिस कब्ज़े में ले लिया गया है। गिरफ्तारी अभियुक्त की पहचान लवजीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, निवासी ग्राम भवान सिंह नवाड, लालकुआं के रूप में हुई है एसएसपी नैनीताल का यह सख्त संदेश है कि ड्यूटी पर तैनात किसी भी पुलिसकर्मी या लोकसेवक के साथ अभद्रता या सरकारी कार्य में व्यवधान डालने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *