कर्नाटक में चल रहे राष्ट्रीय अंडर 7 शतरंज प्रतियोगिता में दीक्षांत स्कूल के तेजस तिवारी को मिला पांचवा स्थान

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

कर्नाटक के मैसूर में चल रहे राष्ट्रीय अंडर 7 शतरंज प्रतियोगिता में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी के कक्षा 1 छात्र तेजस तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवा स्थान प्राप्त किया तेजस ने राष्ट्रीय स्तर के 240 प्रतियोगियों के बीच अपने 9 मैचों में से 7 मैच पर जीत अर्जित की एवं एक मैच ड्रॉ खेला इसके साथ उन्होंने 7.5 अंक अर्जित करे यह प्रतियोगिता कर्नाटक के मैसूर में 1 सितंबर से लेकर 5 सितंबर तक खेली गई तेजस की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड के समस्त शतरंज प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है तेजस ने इस राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में पंजाब, बिहार, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु एवं झारखंड के खिलाड़ियों को हराया और तेलंगाना के ही एक खिलाड़ी से ड्रॉ कर कर अपना पांचवा स्थान सुरक्षित किया तेजस की इस बड़ी उपलब्धि पर उन्हें शतरंज संघ के सभी सदस्यों एवं सभी शतरंज खिलाड़ियों प्रेमियों ने बधाई दी

Advertisement
Advertisement
Advertisement