नैनीताल पुलिस के हरियाली तीज महोत्सव में बिखरी सावन की रंगत, झूले से लेकर तीज क्वीन तक छाया उल्लास

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में नैनीताल पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों के लिए शनिवार को मधुबन वाटिका में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। सावन की हरियाली, पारंपरिक झूलों, नृत्य, मेहंदी और रंगोली की रंगत के बीच आयोजित महोत्सव में पुलिस परिवार की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर खूब धमाल मचाया कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विशिष्ट अतिथियों का स्वागत हरे-भरे पौधे भेंट कर किया गया। साथ ही महिलाओं को पारंपरिक रूप से गजरा पहनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य आयोजक एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी की पत्नी डॉ. नंदिता अरकेल रहीं महोत्सव में पारंपरिक झूले ने खास आकर्षण बटोरा। महिलाओं और बच्चों ने झूले का जमकर आनंद लिया। वहीं तीज क्वीन प्रतियोगिता में रैंप वॉक, प्रश्नोत्तरी और रैंडम सॉन्ग डांस जैसे रोमांचक राउंड ने माहौल में चार चांद लगा दिए। सोलो डांस में प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।तीज क्वीन प्रतियोगिता में भावना पांडे ने प्रथम, शिवांगी जोशी ने द्वितीय और शीला मेहता ने तृतीय स्थान हासिल किया। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बसंती पुजारी प्रथम, पुष्पा टम्टा द्वितीय और गीता चौहान तृतीय रहीं। सोलो डांस में मीनाक्षी प्रथम, आरती द्वितीय और जानकी भंडारी तृतीय रहीं। मेहंदी में अंजू भंडारी प्रथम, सुनीता बेनी द्वितीय और सीनू तृतीय तथा रंगोली में आराध्या प्रथम, दीपा त्रिलोकी द्वितीय और रेनू अधिकारी तृतीय रहीं कार्यक्रम में जिला जज नैनीताल की पत्नी मीनाक्षी जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि पंत, उर्मिला पींचा, जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत, शिक्षाविद डॉ. प्रभा पंत सहित अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने प्रतियोगिताओं में जूरी सदस्य की भूमिका निभाई कार्यक्रम का संचालन महिला उपनिरीक्षक कुमकुम धनिक और शालिनी मेहता ने किया। समापन पर डॉ. नंदिता अरकेल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और पुलिस परिवार के सदस्यों का आभार जताया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम परिवारों को जोड़ने के साथ ही संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं महोत्सव को सफल बनाने में एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, प्रभारी महिला हेल्पलाइन सुनीता कुंवर, पीआरओ हेमा ऐठानी, प्रभारी साइबर सेल नीशू गौतम समेत पूरी आयोजन टीम की भूमिका सराहनीय रही। अंत में पुलिस परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं देते हुए महोत्सव का भरपूर आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *