उत्तराखंड: पुलिस के कांस्टेबल को भी नहीं छोड़ा भू-भूमाफियों ने जमीन बेचने के नाम पर कर दी लाखों की धोखाधड़ी, पुलिसकर्मी लगा रहा गुहार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

भू माफिया जमीनों के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल को भी ठगों ने नहीं छोड़ा है। ठगों के झांसे में आकर कांस्टेबल से लाखों रुपयों की ठगी हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हरिद्वार में जमीन खरीदने के नाम पर एक पुलिस कांस्टेबल के साथ सात लाख से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कांस्टेबल ने सिडकुल थाने में तहरीर देकर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।13 सितंबर 2024 को कांस्टेबल ने उक्त जमीन का इकरारनामा अपनी पत्नी के नाम तहसील ज्वालापुर में कराया और कुल 7.75 लाख रुपये की पहली कश्ति अदा की। इसमें तीन लाख रुपये चेक से और 4.75 लाख रुपये नकद दिए गए। तीन महीने बाद जब कांस्टेबल ने दस्तावेजों की जांच करवाई तो पता चला कि जमीन तेलुराम के नाम पर है ही नहीं।कांस्टेबल का कहना है कि उक्त सभी आरोपी एक संगठित ठग गिरोह चला रहे हैं, जिन्होंनेे योजनाबद्ध तरीके से उसके साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने तथा उनकी रकम की रिकवरी कराने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement