कालाढूंगी में मिनी रोडवेज बस स्टेशन बनाए जाने की मांग स्थानीय युवाओं द्वारा एक बार फिर उठायी गयी आखिर क्या वजह रही

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

कालाढूंगी में मिनी रोडवेज बस स्टेशन बनाए जाने की मांग स्थानीय युवाओं द्वारा एक बार फिर उठायी गयी। कालाढूंगी में बहुत पहले से रोडवेज बस स्टेशन बनाए जाने की मांग हो रही है, मगर उक्त दिशा में को कार्रवाई होते नहीं दिखाई दे रही है। एक बार फिर मयंक गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय युवाओं व क्षेत्रीय लोगों ने एसडीएम रेखा कोहली के माध्यम से राज्य के परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजकर मिनी रोडवेज स्टेशन बनाए जाने की मांग की। लोगों का कहना है कि कालाढूंगी इतना पुराना शहर होते हुए भी यहां आजतक रोडवेज स्टेशन नहीं है। जिस वजह से दूर दराज जाने के लिए लोगों को भारी परेशानियों से होकर जाना पड़ता है। वहीं स्थानीय युवा मयंक गुप्ता का कहना है कि पहले भी परिवहन मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास जी को इस समस्या के बारे में अवगत कराया गया था व उन्होंने आश्वासन दिया था जल्द ही इस पर कोई कार्यवाही की जाएगी। लेकिन उसके बाद भी शासन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement