दो दिवसीय खेलो इंडिया महिला वुशु लीग-2026 का भव्य समापन एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी में हुआ आयोजन 

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

रोहित यादव महासचिव वूशु एसोसिएशन ऑफ नैनीताल ने बताया कि 08 व 09 अगस्त को एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित खेलो इंडिया महिला वुशु लीग-2026 का समापन समारोह उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समापन समारोह में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जिला खेल अधिकारी (DSO) डॉ. निर्मला पंत ने विशेष अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया समारोह में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाया। विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग करने वाली महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया और वुशु खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया मुख्य अतिथि विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बेटियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का बेहतर अवसर मिलता है विशेष अतिथि DSO डॉ. निर्मला पंत ने कहा कि खेलो इंडिया जैसे आयोजनों का उद्देश्य देश के युवाओं और विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समापन समारोह के दौरान विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को पदक, प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन में उपस्थित अतिथियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं आयोजकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया खेलो इंडिया महिला वुशु लीग-2026 ने महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ खेल के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह प्रदान किया। आयोजन के सफल समापन के साथ खिलाड़ियों ने भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।पदक विजेता खिलाडियों में,अंडर 12 में विभिन्न भार वर्ग में परिशा, दिव्यता बिष्ट , रियांशी खनी , काव्य धर्मवाल , योगिता तारागी, कांशिका आर्य , लक्षिता बिष्ट, निर्वाणी जोशी , पूर्वी अधिकारी , भव्या गरिया , आदिति पलड़िया, ह्रितिक नेगी, ख्याति तिवारी, प्रियांशी , नीहारिका, गरिमा मिश्रा , अंडर 14 भार वर्ग में , पीहू रावत, प्राची बिष्ट, भाविका कन्याल, आंशिक कांसवल, सत्यागी पाण्डेय, तनिष्का बोरा , कनक जोशी, वैष्णवी बेलवाल, जूनियर में विभिन्न भार वर्ग में प्राणिक बिष्ट, तानिया बिष्ट, कल्पना दानु , धृति सक्सेना, वही सीनियर वर्ग में हिमानी बिष्ट, करुणा लखेरा , पायल रावत , चमन अंसारी, शिवानी कश्यप, आदि ने स्वर्ण पदक जीता। वही तावलू में ज्योति वर्मा, साक्षी आर्य , प्रिय ने स्वर्ण पदक जीता साथ ही विभिन्न आयु व भार वर्ग में आराध्य भट्ट, भावना, भवी गुरुरानी, प्रत्यूष पंत, द्रवि बिष्ट, जानवी नेगी, अगम्य , आरायना नेगी , पावनि तिवारी , चिन्मया परगाई, सौम्य कर्नाटक, अनाया, काशवी पाण्डेय, तृप्ति जोशी, ध्रुविका, वान्या पंत, नीहारिका, शिखा, सृष्टि, इशिका , रक्षित पाण्डेय, तनुजा ,वंशिका मेहता , आराध्या, नंदनी गुप्ता , भूमिका , अरीबा , अपराजिता ,हिमानी मेर , आदि ने रजत पदक जीता। इस मौके पर विक्रम खनी अध्यक्ष वूशु एसोसिएशन ऑफ नैनीताल, लक्ष्मण भट्ट, अंकित बिष्ट , बंशी बिष्ट, पंकज धर्मवाल, महेंद्र सिंह भाकुनी, विजेंद्र सिंह, यश निषाद, राहुल सिंह, आदि मौजूद रहे इस मौके पर आयोजकों ने विशेष रूप से जितेंद्र सिंह बाजवा अध्यक्ष वूशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया, भूपिंदर सिंह बाजवा चेयरमैन वूशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया, सुहेल अहमद सीईओ वूशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया, अंजना रानी सपकाल अन्तर्राष्ट्रीय जज व कोच का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *