राष्ट्रव्यापी हुआ नैनीताल बैंक के विलय का मुद्दा*

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

8 August 2024 को हल्द्वानी के हर्षिता बैंक्वेट हाल में NBUF के बैनर तले NBOA और NBSA की हुई आम सभा में भारी संख्या में अधिकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए NBSA के अध्यक्ष श्री अभय गुप्ता एवं महासचिव श्री प्रवीण शाह ने नैनीताल बैंक के विनिवेश के मुद्दे का विरोध करते हुए बताया कि हमारा संघर्ष AIBEA और UFBU के वरिष्ठ लीडरान श्री वेंकटचेलम द्वारा देशव्यापी स्तर पे उठाने का आश्वासन मिला NBOA के महासचिव श्री पीयूष पयाल ने बताया कि यदि बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा विनिवेश का फ़ैसला वापस नहीं लिया गया और बैंक के विलय का समर्थन नहीं किया गया तो इस आंदोलन को और आक्रामक रूप से राष्ट्रव्यापी स्तर पे प्रदर्शन एवं हड़तालो के माध्यम से तीव्र किया जाएगा।इस सभा में नैनीताल बैंक के सभी कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहें चंद्रशेखर कन्याल, शैलेंद्र राजपाल सुमित तिवारी, प्रखर पाटनी , मुकेश पंत, रजत शाह, साहिल ख़ान, प्रवीण रावत, हेम जोशी आदि ने कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement