महाशिवरात्रि पर भारी वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद, पुलिस ने जारी किया यातायात प्लान

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भारी वाहनों के संचालन को लेकर नैनीताल पुलिस ने यातायात और डायवर्जन प्लान जारी किया है। 26 फरवरी 2025 को सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने और वहां से हल्द्वानी आने वाले सभी भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यातायात नियंत्रण के तहत आवश्यक सेवा जैसे फल, सब्जी, ईंधन, गैस, दूध आदि ले जाने वाले भारी वाहनों को भी सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक मुख्य मार्गों पर चलने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस ने साफ किया है कि पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहनों को कालाढूंगी, गौलापार, चोरगलिया और अन्य प्रमुख स्थानों पर रोका जाएगा, जिससे महाशिवरात्रि के दौरान यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।नैनीताल पुलिस के अनुसार, भीमताल और भवाली से आने वाले भारी वाहनों को नम्बर 01 बैण्ड और सलड़ी क्षेत्र में पार्क किया जाएगा, जबकि गौलापार और चोरगलिया रोड से जाने वाले वाहनों के लिए भी पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पुलिस ने पर्वतीय मार्गों पर जाने वाले वाहन चालकों को समय से पहले ही अपनी यात्रा पूरी करने या फिर कालाढूंगी और रामनगर मार्ग से जाने की सलाह दी है। नैनीताल पुलिस की मीडिया सेल ने इस यातायात प्लान को लेकर सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्देशों का पालन करें और शहर में यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement