उत्तराखंड : विकास कार्यों में ढिलाई नहीं चलेगी! सांसद अजय भट्ट का सख्त रुख

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में सांसद अजय भट्ट ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में सिंचाई, लोक निर्माण विभाग और विद्युत विभाग के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गईसिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद अजय भट्ट ने निर्देश दिए कि बरसात के मौसम में गोला पुल को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचे इसके लिए सभी जरूरी एहतियाती कार्य समय से पूरे किए जाएं। उन्होंने गोला नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए विभिन्न स्थानों पर तत्काल डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने तथा उसकी प्रति उन्हें उपलब्ध कराने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने 15 मार्च तक पनचक्की-कटघरिया नहर कवरिंग का कार्य युद्ध स्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए।लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए सांसद ने निर्माण कार्यों को तय समय सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने बच्चीनगर नहर कवरिंग के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने और संबंधित एस्टिमेट की प्रति उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान सांसद ने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई और अभियंताओं को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिक बिजली बिल की शिकायत मिलने पर नियमानुसार सब-मीटर लगाकर जांच करने तथा क्षतिग्रस्त विद्युत पोल और झूलते तारों की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।बैठक में लोक निर्माण विभाग, यूपीसीएल, सिंचाई विभाग के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सांसद ने सभी विभागों को जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement