कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में हजारों की संख्या में सड़क में उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

Advertisement

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

Advertisement

अपने पूर्व कार्यक्रम के तहत आज हल्द्वानी में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ चेहरे ने जन आक्रोश रैली के माध्यम से सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ सड़को पर उतर कर रैली के माध्यम से अपना विरोध जाहिर किया । कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित जन आक्रोश रैली में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, जो कि न केवल पार्टी के समर्थन में, बल्कि सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया। रैली का आयोजन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में किया गया है। नेताओं ने नारेबाजी करते हुए लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया और वर्तमान सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता का मुद्दा अनसुना किया जा रहा है, रैली में शामिल नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर बात की, जैसे महंगाई, बेरोजगारी और स्थानीय विकास की कमी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस जनता के हक के लिए हमेशा खड़ी रहेगी और किसी भी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएगी। कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया है,

Advertisement