उत्तराखंड : सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड : राजधानी देहरादून से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई है बताया जा रहा है यमुनोत्री हाईवे पर बंशीपुर के पास दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में लंबरपुर बरोटीवाला निवासी वेदांश (20), आसन पुल वार्ड नंबर आठ निवासी धोनी कश्यप (20) और हरबर्टपुर के विवेक विहार निवासी रमनदीप (17) की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनका उपचार चल रहा है।वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकासनगर कोतवाली अशोक राठौड़ ने बताया कि रविवार रात को दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंशीपुर में राजस्थान मार्बल के पास दो बाइक की आपस में टक्कर की सूचना मिली। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो पांच लोग घायल पड़े हुए थे सभी को एंबुलेंस के माध्यम से हरबर्टपुर स्थित अस्पताल भेजा गया। वहां वेदांश और धोनी कश्यप की मौत हो गई। आसनपुल निवासी विवेक कश्यप, शाहपुर कल्याणपुर रामगढ़ निवासी अंकित और रमनदीप को धूलकोट स्थित निजी अस्पताल में रेफर किया गया। वहां रमनदीप की मौत हो गई। विवेक और अंकित गंभीर हालत में भर्ती हैं।उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया गया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक ने बताया कि घटना के दौरान बारिश हो रही थी और घटनास्थल पर अंधेरा था। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement