हल्द्वानी: रानीबाग के जंतवाल गांव में पकड़ा गया बाघ, ट्रेंकुलाइज कर भेजा रेस्क्यू सेंटर 

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के रानीबाग क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से दहशत का कारण बने बाघ को वन विभाग ने आखिरकार पकड़ लिया है। जंतवाल गांव में लगाए गए पिंजरे में बाघ के कैद होने के बाद उसे ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेज दिया गया। यह वही बाघ था जिसने शुक्रवार को सूर्याजाला गांव में एक महिला को अपना शिकार बनाया था। घटना के बाद से बाघ गांव के आसपास ही घूम रहा था, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था।सोमवार रात वन विभाग की टीम और एक्सपर्ट डॉक्टरों ने संयुक्त अभियान चलाकर बाघ को ट्रेंकुलाइज किया। ऑपरेशन सफल रहने के बाद बाघ को सुरक्षित रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया गया। भाजपा नेता सचिन साह ने बताया कि बाघ के पकड़े जाने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है और अब इलाके में स्थिति सामान्य हो रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *