गहरी खाई में गिरा ट्रैकर, SDRF ने जान पर खेल बचाई जान..देखें Video

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

चमोली। रुद्रनाथ ट्रैक पर रविवार को एक ट्रैकर पहाड़ी से फिसलकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में अभियान चलाकर घायल ट्रैकर को सुरक्षित बाहर निकाला।

करीब 150 मीटर गहरी खाई में उतरकर SDRF जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल तक पहुंच बनाई और रेस्क्यू कर उसे अस्पताल पहुंचाया जानकारी के अनुसार सगर गांव से करीब चार किलोमीटर आगे रुद्रनाथ ट्रैक पर एक ट्रैकर के पहाड़ी से नीचे गिरकर गहरी खाई में फंसने की सूचना DCR चमोली के माध्यम से SDRF पोस्ट गौचर को मिली। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।दुर्गम पहाड़ी भूभाग, खड़ी ढलान और कठिन परिस्थितियों के बीच SDRF जवान पैदल घटनास्थल तक पहुंचे। जिला पुलिस के साथ संयुक्त रूप से चलाए गए रेस्क्यू अभियान के दौरान टीम करीब 150 मीटर गहरी खाई में उतरी और घायल तक पहुंच बनाई रेस्क्यू तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए जवानों ने घायल को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। इसके बाद वैकल्पिक स्ट्रेचर की मदद से उसे कठिन पहाड़ी रास्ते से रोड हेड तक पहुंचाया गया, जहां से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया घायल की पहचान अशोक पुत्र श्रीकांत (36), निवासी मद्रास के रूप में हुई है। आवश्यक कार्रवाई के लिए घायल को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement