नैनीताल: गेठिया पड़ाव में भीषण सड़क हादसा: किशोर की मौत, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

ज्योलीकोट – कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर गेठिया पड़ाव के समीप सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से दो को हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है, जबकि एक को एम्स हरिद्वार रेफर किया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार रात लगभग 10 बजे कुरियागांव निवासी लोकेश पतलिया, पंकज पतलिया, मानस उर्फ राज रावत एवं गर्व बगड़वाल कार से गेठिया पड़ाव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सामने चल रहे एक ट्रक से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक उस समय किसी अन्य वाहन को पास दे रहा था, जिससे उसकी रफ्तार धीमी थी। आशंका जताई जा रही है कि कार के ब्रेक फेल होने या ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक से जा भिड़ा।दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल हल्द्वानी भेजा, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले 16 वर्षीय गर्व बगड़वाल ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल मानस को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स हरिद्वार रेफर किया गया है, जबकि लोकेश और पंकज का इलाज हल्द्वानी में चल रहा है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement