दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
कुलदीप रौतेला
भवाली में कुछ दिनों पहले एक नाबालिक बच्ची के साथ समुदाय विशेष के युवक के द्वारा किए गए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था आपको बताते चले की भवाली नगर विगत दिनों में मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था जहाँ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर के श्यामखेत निवासी 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी की मां बुधवार को अपनी बेटी की जांच के लिए सीएचसी भवाली पहुंची। चिकित्सकों ने जब उसकी जांच की तो वह करीब छह माह की गर्भवती निकली वही किशोरी की मां ने रेहड़ टमट्यूड़ा निवासी साहिल हुसैन पुत्र नजीर अहमद के खिलाफ तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साहिल के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर तलाश शुरू की।आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। लेकिन इसके बाद भी स्थानीय लोगो द्वारा इसे धर्म से जोड़कर सियाशात का रंग देने की कोशिश की जाने लगी वही क्षेत्र मे लव जिहाद व अवैध अतिक्रमण की आवाजे भी जोर पकड़ने लगी इसी बीच हल्द्वानी पहुंचे व्यापार मंडल भवाली के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पांडे ने एक प्रेस के दौरान बताया की वह पीड़ित बच्ची और उसके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन किसी धर्म को टारगेट नहीं करना चाहिए क्योंकि आरोपी व्यक्ति है कोई धर्म नहीं है, मीडिया से अपनी बात साझा करते हुए पाण्डेय ने कहा की भवाली नगर पालिका सबके साथ सबका विकास की नीति पर कार्य कर रही हैं कुछ कतिथ नेता अपनी राजनीति को चमकाने के लिए इस पर धर्म की राजनीती कर रहे जो सरासर गलत हैं, हमें अपने कानून अपने सविधान पर पूर्ण आस्था हैं, लेकिन भवाली नगर मे धर्म की राजनीती के लिए कोई जगह नहीं हैं, नरेश पांडे ने जनता से अपील की हैं की भारत के सभी नागरिक को सामान अधिकार मिले हैं उसके तहत किसी को परेशान ना करे ! क्षेत्र मे कानून का पालन करते हुए सद्भाव का माहौल बनाये किसी भी अलगाववादियों की बातो को अनसुना करें

