गणेश महोत्सव में नॉर्मल बच्चों के साथ स्पेशल बच्चों ने दी खास प्रस्तुति, भावुक हुए लोग, आंखें हुईं नम

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड में वैश्य महासभा द्वारा इस साल भी आयोजित गणेश महोत्सव में बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। लेकिन नॉर्मल बच्चों के साथ-साथ स्पेशल बच्चों की ग्रुप डांस प्रस्तुति ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। बच्चों की प्रस्तुति देखकर कई लोगों की आंखें नम हो गईं गणेश महोत्सव के मंच पर जब नॉर्मल बच्चों के साथ-साथ स्पेशल बच्चों ने एक साथ कदम से कदम मिलाकर डांस की प्रस्तुति दी, तो पूरा माहौल तालियों से गूंज उठा। बच्चों ने बेहद आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुति दी और दर्शकों का दिल जीत लिया बच्चों ने बताया कि इस प्रस्तुति के लिए उनकी मैडम ने उन्हें विशेष रूप से तैयारी कराई थी। कई दिनों की मेहनत के बाद जब बच्चों ने मंच पर अपनी प्रस्तुति दी तो उनकी मेहनत रंग लाई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement