अल्मोड़ा में टू-व्हीलर टैक्सी सेवा को मिली मंजूरी, 27 नए मार्गों पर वाहन संचालन को हरी झंडी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

आरटीए की बैठक में ई-टिकटिंग व्यवस्था और बस सेवाओं पर भी हुए अहम फैसले

हल्द्वानी/अल्मोड़ा। अल्मोड़ा संभाग में यातायात व्यवस्था को सुधारने और सुगम बनाने के लिए शुक्रवार को सर्किट हाउस, काठगोदाम में आरटीए (क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण) की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता आयुक्त दीपक रावत ने की, जिसमें अल्मोड़ा सिटी में टू-व्हीलर टैक्सी सेवा, बसों में ई-टिकटिंग, और 27 नवनिर्मित मोटर मार्गों पर वाहनों के संचालन की अनुमति दी गई। आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि अल्मोड़ा शहर का यातायात घनत्व लगातार बढ़ रहा है, और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही कठिन है। इस स्थिति को देखते हुए व्यवसायिक टू-व्हीलर टैक्सियों के परमिट को मंजूरी दी गई है, जिससे यात्रियों की आवाजाही में सुविधा होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement