गूगल पे यूजर्स को झटका, बिल पेमेंट पर अब लगेगा चार्ज

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

अगर आप गूगल पे का इस्तेमाल बिजली बिल भरने के लिए करते हैं, तो अब आपको अतिरिक्त खर्च के लिए तैयार रहना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल पे ने अब बिल पेमेंट पर कनविनियंस चार्ज वसूलना शुरू कर दिया है।अगर ग्राहक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से बिल का भुगतान करते हैं, तो उन्हें 0.5% से 1% तक का अतिरिक्त शुल्क देना होगा, साथ ही इस चार्ज पर GST भी लागू होगा। पहले तक गूगल पे अपने यूजर्स से बिल भुगतान के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेता था।रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि गूगल पे एक साल पहले से मोबाइल रिचार्ज पर ₹3 की कनविनियंस फीस चार्ज कर रहा है। हाल ही में एक ग्राहक ने क्रेडिट कार्ड से बिजली बिल भरने पर ₹15 का अतिरिक्त शुल्क देखा, जिसे ऐप में प्रोसेसिंग फीस के रूप में दिखाया गया, जिसमें GST भी शामिल था।फिलहाल, यूपीआई ट्रांजेक्शन पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगाया गया है। ग्लोबल सर्विस फर्म PwC की रिपोर्ट के अनुसार, स्टेकहोल्डर्स को यूपीआई ट्रांजेक्शन प्रोसेस करने में 0.25% खर्च करना पड़ता है, और अब ऐसा लग रहा है कि फिनटेक कंपनियां नए रेवेन्यू मॉडल्स अपनाकर इन खर्चों की भरपाई करने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, अभी तक सरकार ने यूपीआई ट्रांजेक्शन को फ्री ही रखा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement