उत्तराखंड: यहां नदी में नहाने आए दोस्त, दो दोस्तों की डूबने से हुई मौत, क्षेत्र में मचा कोहराम

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

अल्मोड़ा जिले के काकड़ीघाट स्थित सिरौता नदी में शुक्रवार की दोपहर नदी पर नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। युवकों के साथियों के दोस्तों के डूबने की सूचना स्थानीय लोगों को दी। साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से नदी में डूबे दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया। लेकिन नदी गहरी होने के चलते दोनों युवकों का पता नहीं चल पाया।स्थानीय लोगों की सूचना पर रानीखेत पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से नदी में डूबे योगेश बोरा (18) पुत्र बालम सिंह निवासी घिंघारी अल्मोड़ा और करन सिंह (18) पुत्र ठाकुर सिंह निवासी घिंघारी अल्मोड़ा का शव बाहर निकाला गया।वहीं मृतकों के साथ गए साथी युवक अमन सिंह और शुभम बोरा ने बताया कि वह लोग नदी में नहाने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि योगेश और करन नहाते समय बीच नदी में चले गए। नदी गहरी होने के चलते दोनों डूबने लगे उन्होंने बताया कि दोनों को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement