उत्तराखंडः संकेत बोर्ड से टकराई कार, युवक की मौत, दोस्त गंभीररूप से घायल

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घटना बाजपुर-रुद्रपुर हाईवे पर छोई मोड़ के पास हुई, जहां एक कार अनियंत्रित होकर संकेत बोर्ड से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान हरिद्वार के तेजपुर चुड़ियाला निवासी वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक का नाम वसीम बताया गया है, जो हरिद्वार का निवासी है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां वसीम का इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार, दोनों युवक हरिद्वार से रुद्रपुर जा रहे थे। छोई मोड़ के पास कार तेज गति में थी, जिससे वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे संकेत बोर्ड से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वीरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement