हल्द्वानी : डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने कई स्कूलों और हॉस्पिटल में की छापेमारी

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर छापामारी की गई। पूर्वाह्न् 9:45 बजे करीब राजकीय प्रथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया । वहां पर कुल 30 विद्यार्थी पंजीकृत है, जिसमें से केवल 21 विद्यार्थी ही उपस्थित थे। मौके पर विद्यालय में एक सहायक अध्यापिका उपस्थित मिली। प्रधान अध्यापिका को जनगणना कार्य में जाना बताया गया। विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता सामान्य से कम पाई गई। संबंधित अध्यापक को और अधिक मेहनत से कार्य करने करने हेतु निर्देशित किया गया।खाने की क्वालिटी को और अधिक ठीक करने हेतु निर्देशित किया गया। खानें mdm में मूंग की दाल और आलू और न्यूट्रिला की सब्जी बनी थी बेस अस्पताल के निरीक्षण के दौरान cms kS दुग्ताल उपस्थित मिले। लिफ्ट के समीप अस्पताल के कर्मचारियों के द्वारा मोटर बाइक खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया था। इसको मौके पर हटाने के निर्देश दिए गए। हॉस्पिटल में शाम की ड्यूटी में आने वाले डाक्टरों के द्वारा उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर नहीं किए जा रहे है। इससे यह पता नहीं चल पा रहा है कि ये वास्तव में उपस्थित हो रहे है या नहीं। हॉस्पिटल में भर्ती हुवे। कई मरीजों से बात की गई । सभी मरीजोंके द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हें अस्पताल से ही दवाई आदि मिल रही है। हॉस्पिटल में स्वीकृत पदों के सापेक्ष कई विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है। जिस कारण दिक्कते है विद्युत वितरण खंड सुभाषनगर का भी निरीक्षण किया गया। वहां sdo उज्जवल भास्कर उपस्थित मिले। सभी कर्मिक भी मौजूद थे। वर्तमान में कही पर भी रोस्टिंग नहीं होना उनके द्वारा अवगत कराया गया। मौके पर उन्हें क्षेत्रांतर्गत खराब पोल को हटाने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *