उत्तराखंड: क़ुदरत का कहर,जोगीधारा हाइवे पर देखते -देखते टूट कर गिरा पहाड़, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान-VIDEO

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

बदरीनाथ हाईवे पर ज्योतिर्मठ से करीब एक किलोमीटर पहले जोगीधारा के पास चट्टान से भारी बोल्डर छिटककार हाईवे पर आ गए। जिससे हाईवे बाधित हो गया है। जिस वक्त बोल्डर हाईवे पर आए, उस वक्त बारिश भी नहीं थी। हाईवे के दोनों ओर करीब 500 तीर्थयात्री और स्थानीय लोग फंसे रहे ।वहीं, हाईवे करीब 20 घंटे बाद दिन में ही खुला था। तब वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई थी।हाईवे खुलने पर यात्रा पड़ावों पर रोके गए लगभग 950 तीर्थ यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया था।भनेरपाणी, पागलनाला और कंचनगंगा में भारी मात्रा में मलबा आने से हाईवे मंगलवार को अपराह्न तीन बजे बाधित हो गया था। तेज बारिश के कारण हाईवे खोलने का काम धीमा रहा। बुधवार को बारिश के बीच एनएचआईडीसीएल और बीआरओ की ओर से हाईवे खोलने का काम शुरू किया गया और पूर्वाह्न करीब 11 बजे हाईवे सुचारु हो सका। भनेरपाणी में हाईवे का करीब 30 मीटर हिस्सा बेहद खस्ताहालत है।यहां फिलहाल हाईवे पर आवाजाही सुचारु की गई है। बारिश होने पर फिर से हाईवे बंद होने का खतरा बना है। चमोली के उपजिलाधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे सुचारु कर दिया गया है। पीपलकोटी और बदरीनाथ क्षेत्र में रोके गए तीर्थयात्रियों को उनके गंतव्य को भेज दिया गया है

।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement